Bigg Boss 12 Contestants List 2018, Timings, Start Date and Time, House: छोटे परदे के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 आज रविवार से शुरू हो रहा है। शो को सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे। चैनल से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनाए रखने के लिए शो के ओपनिंग एपिसोड की झलक शेयर कर दी है। इसके पहले भी चैनल ने एक प्रोमो वीडियो साझा किया था जिसमें सलमान खान बिग बॉस हाउस के अंदर एंट्री लेते हुए नजर आ रहे थे।

कंटेस्टेंट्स- इस बार शो की थीम है विचित्र जोड़ियां। शो की थीम को लेकर दर्शकों का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। शो में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम चैनल ने पहले ही अपने वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट से साझा कर दिए थे। शो में 6 सेलिब्रेटी जोड़ी और 6 कॉमनर जोड़ियां घर में दाखिल की जाएंगी। सेलिब्रेटीज जोड़ी में भारती सिंह और हर्ष, शालीन भनोट और दलजीत कौर, दीपिका कक्कड़ , अनूप जलोटा, श्रीसंत, करण वोहरा, सुबुही जोशी, नेहा पेंडसे होंगे। वहीं कॉमनर जोड़ी में निर्मल सिंह और रोमिल चौधरी, रॉबिन गुर्जर के नाम सामने आ रहे हैं।

वोटिंग-
शनिवार को, निर्माताओं ने शो के इतिहास में पहली बार दर्शकों को अपनी फेवरेट प्रतिभागियों की जोड़ियों को चुनने का मौका दिया था। वूट एप के जरिए दर्शकों ने शो के लिए अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स का चुनाव कर लिया है। वोट जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स को विशेष प्रकार का कार्य(टास्क) करना पड़ा था। कॉमनर रोशमी बनिक और पूर्व रोडीज़ सुरभी राणा को दर्शकों के वोटों के माध्यम से शो का हिस्सा बनने के लिए चुना गया है।

टाइमिंग-

कलर्स टीवी पर आप आज रात 9 बजे से शो को लाइव देख सकते हैं। बीते सीजन में शो को वीक डेज में रात 10.30 बजे से प्रसारित किया जाता था और केवल स्पेशल वीकेंड ( वीकेंड का वॉर) पर रात 9 बजे से प्रसारित होता था। हालांकि इस बार बिग बॉस हर सोमवार से रविवार रात 9 बजे से ही प्रसारित होगा।

 

Bigg boss 12: इस थीम में सजा नजर आएगा बिग बॉस का घर, देखिए ये शानदार तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/BnxiUhdBFQL/?

सलमान खान का शो आज यानी रविवार को रात 9 बजे से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। शो हर सोमवार से रविवार इसी समय पर प्रसारित किया जाएगा। बिग बॉस सीजन 12 के शो को ऑनलाइन देखने के लिए दर्शक गूगल प्ले स्टोर से वूट एप डाउनलोड कर सकते हैं। एपिसोड को अगली सुबह ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा यब शो जियो टीवी ऐप पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

बिग बॉस 12 : सलमान खान के शो में इस साल ये सेलेब्स आ सकते हैं नज़र

https://www.jansatta.com/entertainment/