बिग बॉस सीजन 10 की शुरुआत हो चुकी है। शो के पहले दिन की सुबह की शुरुआत सारे नियम तोड़ दो गाने से हुई। बिग बॉस ने यह गाना बजाकर सभी कंटेस्टेंट्स को गुडमॉर्निंग कहा। लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स के उठने से पहले स्वमी ओमजी उठे हुए नजर आए। उनके साथ दूसरी कंटेस्टेंट प्रियंका भी उठी हुई थीं। दोनों धीरे-धीरे बात कर रहे थे। स्वामी जी ने प्रियंका की फिगर की तारीफ करते हुए उन्हें पद्मासन में बैठने को कहा। उन्होंने कहा, आपने तो खुद को इतना अच्छा मेंटेंन किया हुआ है कि देखने से लगता ही नहीं आपके दो बच्चे हैं। इस पर प्रियंका ने स्वामी जी को कहा कि उन्हें शीर्षासन करना भी आता है।

प्रियंका तुरंत अपने बिस्तर से बाहर निकलीं और बेड पर ही स्वामी जी को शीर्षासन करके दिखाया। प्रियंका का शीर्षासन देख स्वामी जी फिर प्रियंका की फिटनेस की तारीफ करने लगे। स्वामी जी ने कहा, आपको देखकर लगता नहीं है कि आपकी उम्र ज्यादा है। ऐसा लगता है कि आप अब 16 साल की हैं। दोनों फुसफुसा कर बात कर ही रहे थे कि इतने में सारे घर की लाइट्स जल गई और जोर-जोर से गाना बजने लगा। गाना बजते ही सभी लोग उठे और डांस करते-करते बाहर आ गए। इसके बाद बिग बॉस की तरफ से एक मैसेज आया। बिग बॉस के मैसेज को सुनने के लिए सभी लोग कॉमन एरिया में जाकर बैठे। यहां आई बड़ी रूल में बुक में बताया गया कि सेलेब्स सेवकों का रोल अदा करेंगे और इंडिया वाले घर के मालिक की तरह। सारे रूल रेगुलेशन सुनने के बाद सेलेब्स खाना बनाने की तैयारी में जुट गए। लेकिन इंडिया वालों को सेलेब्स की कुकिंग कुछ खास पसंद नहीं आई।

Bigg Boss 10: सामने आए 13 कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट; जानिए कौन होंगे बिग बॉस के मेहमान

Read Also:‘बिग बॉस’ में पहले ही दिन प्रियंका जग्गा और बानी की हुई लड़ाई