बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन के प्रक्रिया को लेकर एक नए ट्विस्ट के चलते घर का माहौल और मजेदार हो गया है। अब नॉमिनेशन से बचने के लिए केवल दूसरे कंटेस्टेंट्स की दया ही नहीं बल्कि नॉमिनेशन से बचने के लिए भी आप दूसरे कंटेस्टेंट पर डिपेंड हो गए हैं। अब नॉमिनेशन के लिए वोटिंग नहीं हो रही है। इस बार कंटेस्टेंट एक बाद एक आकर गार्डन एरिया में रखे फोन पर कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करेंगे। हर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को एक फोन दिया जाएगा। इस फोन के जरिए उन्हें निर्देश दिए जाएंगे जिनकी मदद से वह अपने आप को नॉमिनेट होने से बचा पाएंगे। इन इंस्ट्रक्शन्स में कंटेस्टेंट्स को अजीब-अजीब चीजें करने को कहा जाएगा। इसी कड़ी में बानी को गौरव चोपड़ा को अपनी आईब्रो ब्लीच करने को कहना है ताकि बानी नॉमिनेशन से बच सकें।

अब तक बानी, लोपा, गौरव, रोहन और नीतिभा नॉमिनेशन से सेफ हैं। क्योंकि उन्होंने दिए गए टास्क को सही तरीके से निभा लिया है। अब अगले एपिसोड में आप देखेंगे के मनु पंजाबी को नॉमिनेशन से बचने का मौका दिया जाएगा। यह केवल तभी हो पाएगा जब मनु मनवीर को अपनी दाढ़ी कटवाने के लिए मना लेंगे। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि मनवीर ऐसा करने से मना करते दिखेंगे और कहेंगे कि उनकी दाढ़ी उनसे ऊपर है। वह दाढ़ी नहीं कटवा सकते। लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें बाहर आई हैं जिनसे पता लग रहा है कि मनवीर ने दाढ़ी कटवा ली है।

वीडियो:बिग बॉस 10: जानिए किन वजहों से सुर्खियों में रहे स्वामी ओमजी

धीरे-धीरे शो काफी दिलचस्प होता जा रहा है। सेलेब्स और इंडिया वाले कंटेस्टेंट्स की तनातनी के बीच मनु और मोनालीसा का प्यार शुरू होने लगा था। लेकिल अब मोना की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिनमें मोना अपने पति के साथ दिख रही हैं। बता दें कि मोना ने एक टास्क के दौरान मनु पंजाबी को किस भी किया था। मोना और लोपा अपने बिकिनी अवतार में भी बिग बॉस के घर का हॉटनेस लेवल बढ़ा चुकी हैं।