बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अपनी किसी ना किसी फिल्म की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन, अब वो अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि बहन समीक्षा की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में वो अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ मुंबई में स्पॉट हुईं और दोनों को साथ में देखकर पैपराजी काफी कंफ्यूज दिखे। वो पहले तो समीक्षा को भूमि समझ बैठे। उनका वीडियो भी सामने आया है और इस पर लोग खूब रिएक्शन्स दे रहे हैं।
भूमि पेडनेकर का वीडियो (Bhumi Pednekar Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो बहन समीक्षा (Bhumi Pednekar Sister Samiksha) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर निकली हैं। इस दौरान जब एक्ट्रेस बहन के साथ कार से निकलीं तो पहले पैपराजी ने समीक्षा को भूमि समझ लिया और फिर जब भूमि पेडनेकर कार से बाहर आईं तो उन्हें देखकर वो कंफ्यूज हो गए। वीडियो में पैपराजी को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘एकदम सेम टू सेम’। इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन्स
अगर भूमि पेडनेकर के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘जुड़वां हैं क्या?’ दूसरे ने लिखा, ‘मूवी बनाओ इन पर।’ तीसरे ने लिखा, ‘दोनों बहनें हैं ना?’ चौथे ने लिखा, ‘बहन, भूमि से ज्यादा अच्छी दिख रही है।’ इसके साथ ही एक ने लिखा, ‘भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा हैं और दोनों जुड़वां नहीं हैं।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस का रिएक्शन कमाल का था। जब पैपराजी कंफ्यूज होते हैं तो उन्हें देखकर भूमि मुस्कुराते हुए नजर आती हैं।
भूमि पेडनेकर का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर इसके अलावा भूमि पेडनेकर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘थैंक्यू फोर कमिंग’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस शहनाज गिल, डॉली सिंह और कुशा कपिला अहम भूमिका में थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके साथ ही वो ‘द लेडी किलर’ में भी नजर आई थीं। वहीं, उन्होंने अभी अपकमिंग फिल्मों के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है।