भोजपुरी फिल्म इडंस्ट्री की एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर मशहूर हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का मुंह बंद किया है। दरअसल रानी ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमें वह जिम के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वह मिरर के सामने खड़े होकर अपनी तस्वीर ले रही हैं, जिसमें उनके पेट पर कुछ स्ट्रेच मार्क्स भी दिख रहे हैं।
उनकी इस तस्वीर पर लोगों के कमेंट्स आने शुरू हुए। कई ने उनकी तस्वीर की तारीफ की तो एक यूजर ने उनके स्ट्रेच मार्क को लेकर टिप्पणी कर दी। यूजर ने कहा कि मोटापा कम करने के चक्कर में स्ट्रेच मार्क दिखने लगते हैं।
जिसपर रानी ने यूजर को मुंह तोड़ जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ”अगर मैंने अपना वजन 80 किलो से 65 किलो किया है, तो स्ट्रेच मार्क्स तो होंगे ही। कुछ गधे फिर भी फालतू सवाल करते हैं। वजन घटाना आसान बात नहीं है।”
रानी चटर्जी अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव नजर आती हैं। उन्होंने अपने वजन को कम करने के लिए काफी मेहनत की है, जो साफ नजर आती है। वह सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वह भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। भोजपुरी सिनेमा के साथ ही एक्ट्रेस ने टीवी जगत में भी एंट्री कर ली है। वह दंगल चैनल पर आने वाले एक शो में नजर आने वाली हैं।
बता दें कि रानी चटर्जी ने साल 2000 में भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक 50 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी एक्टिंग और डांस का हर कोई दीवाना है। रानी की पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ थी। इस फिल्म में वह मनोज तिवारी के साथ नजर आई थीं। अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने दर्शकों को अपनी दीवाना बना लिया था। उनके साथ काम करने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में हर एक्टर तैयार रहता है!