Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं। और एक वक्त ऐसा भी रहा जब दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी उड़ पड़ी थीं। हालांकि ये अफवाह थी या इसमें कुछ सच्चाई थी, इसकी कभी पुष्टि नहीं हो सकी। लेकिन दोनों की बॉन्डिंग गजब की थी। ये बात उनके लाइव कंसर्ट में नजर आती थी। ऐसे ही एक मौके पर खेसारी लाल के गाने सुन अक्षरा सिंह सिंह रो पड़ी थीं और उनको गले लगा लिया था।
दरअसल खेसारी लाल यादव अपना ही एक चर्चित गाना गा रहे थे। गाना था-‘प्यार में तोहरा पिटाइल बानी घर से, मिलत नइखीं बाबू जी के डर से।’ गाते हुए खेसारी लाल इसमें डूब जाते हैं। वह गाने में इतना खो जाते हैं कि एक्ट भी करने लगते हैं और एक वक्त स्टेज पर ही गिर जाते हैं। अक्षरा सिंह समझ नहीं पाती हैं और वह खेसारी के गिरने से डर जाती हैं। वह तुरंत झुकती हैं और खेसारी को उठाती हैं।
खेसारी लाल और अक्षरा सिंह काफी भावुक हो जाते हैं और रो पड़ते हैं। खेसारी को इस हालत में देख अक्षरा सिंह तुरंत उन्हें गले लगा लेती हैं। दोनों काफी देर तक एक-दूसरे को गले लगाए रखते हैं। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब तक इस वीडियो को 2 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
बता दें कि सिंगर पवन सिंह हो या दिनेश लाल यादव या फिर खेसारी लाल यादव, सभी के फैंस की लंबी फेहरिस्त है। ये सभी भोजपुरी कलाकार खूब सारे स्टेज परफॉर्म करते रहते हैं। फिल्मों के रिलीज होने के पहले वह काफी स्टेज शो करते हैं क्योंकि इससे उनके फिल्मों का प्रमोशन भी साथ-साथ हो जाता है। खेसारी एक ऐसे गायक हैं जिनको स्टेज परफॉर्मेंस का जादूगर कहा जाता है।
खेसारी स्टेज पर गाने के साथ-साथ अच्छी एक्टिंग और अच्छा डांस भी करते हैं। यही कारण है कि उनके शो में अच्छी खासी भीड़ जमा होती है। वह इसके लिए काफी मोटा फीस भी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेसारी लाल हर शो के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं।