Ravi Kishan: भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन अपने अक्खड़ स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा जैसी बात उनके इसी स्वभाव की तरफ इशारा करती है। रवि किशन भोजपुरी को लेकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। वह कई बार इस बात को अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं। यही कारण है कि जब कभी भी भोजपुरी की बात उठती है वह काफी भावुक हो जाते हैं। अपनी भाषा के प्रति इसी लगाव के कारण एक बार भोजपुरी को लेकर एक बड़े एक्टर्स ने कुछ ऐसा कह दिया कि रवि किशन को काफी ठेस लगी। इसके बाद वह भोजपुरी को लेकर कुछ बड़ा करने की बात सोच ली।

दरअसल साल 1996 में शाहरुख खान के साथ आर्मी फिल्म कर रहे थे। इसी दौरान सेट पर किसी बड़ी शख्सियत ने भोजपुरी को दरिद्रों की भाषा कह दिया। भोजपुरी को लेकर ऐसी बात सुनने के बाद रवि किशन को काफी ठेस पहुंची। उस एक्टर की बात सुन रवि किशन बोल पड़े थे कि दिल टूट गइल बाबू ई बात सुन के। उसी दिन से रवि किशन ने ये कसम खा ली कि भोजपुरी के लिए कुछ बड़ा करना है। इस बात खुलास रवि ने कभी नहीं किया कि यह बात किसने की लेकिन इस वाकये को शाहरुख खान के नाम से जोड़कर देखा जाता है।

इस वाकये के बाद से आजतक रवि ने भोजपुरी की कई फिल्में कर चुके हैं। कई फिल्मों को पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। उनकी फिल्म कब होई गवनवा हमार को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ था। बता दें कि रवि ने अपना फिल्मी सफर साल 1992 में आई बी ग्रेड फ़िल्म पीताम्बर से किया था। काफी लंबे समय तक गुमनामी में जीने के बाद साल 2003 में आई सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से उनकी जिंदगी पटरी पर लौटी। वहीं भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो करीब 30 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। यही नहीं उन्होंने हिंदी भोजपुरी सहित दक्षिण भारतीय भाषाओं में करीब 116 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।

रवि किशन के राजनीतिक करियर की बात करें तो साल 2014 में वो कांग्रेस की टिकट पर अपने पैतृक सीट जौनपुर से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा। साल 2017 में बीजेपी से प्रभाविक होकर इसकी सदस्यता ग्रहण कर ली। इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने गोरखपुर से सांसदीय चुनाव लड़ा है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)