भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफलतम अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। दर्शक आम्रपाली दुबे की फिल्मों को काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी पर्दे के इस बेहतरीन अदाकारा के सोशल मीडिया पर भी कई प्रशंसक हैं। जब कभी आम्रपाली दुबे अपनी तस्वीर या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं उनके प्रशंसक उन्हें बहुत प्यार देते हैं। एक बार फिर आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। हालांकि यह वीडियो कुछ दिनों पुराना है।
इस वीडियो में आम्रपाली दुबे अपनी अदा से आग लगा रही हैं। प्रशंसकों का दिल धड़काने वाली आम्रपाली दुबे के होंठ इस वीडियो में हिन्दी फिल्म ‘धड़क’ के कुछ डायलॉग पर हिल रहे हैं। आम्रपाली दुबे ‘धड़क’ की अभिनेत्री जाह्र्वी कपूर के कुछ डायलॉग्स को दोहरा रही हैं। आम्रपाली के इस दिलकश अंदाज को देख कर उनके फैंस का दिल भी जोर से धड़का है। आप भी देखिए यह शानदार वीडियो-
आपको बता दें कि मशहूर अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जाह्रवी कपूर ने निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। यह फिल्म 20 जुलाई को विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका ईशान खट्टर ने निभाई है। ईशान खट्टर की भी यह पहली फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जल्द ही दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक इस अभिनेत्री ने पाकिस्तान से पटना, निरहुआ रिक्शावाला 2, जिगरवाला, बागी भइलें सजना, राजा बाबू, काशी अमरनाथ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
देखें वीडियो:

