भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। नये लुक में खेसारी लाल यादव स्पाइडरमैन के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस ड्रेस में अपने पसंदीदा अभिनेता को देखकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। दरअसल हाल ही में खेसारी लाल यादव की आवाज में गाया हुआ गाना ‘जवानी लेके उड़ जावा कौआ’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यह गाना लोगों को काफी पसंद आया है। खासकर गाने में खेसारी लाल यादव का नया अवतार लोगों का दिल जीत रहा है। यह गाना काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दुल्हन गंगा पार के’ का है। इस गाने में म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं।

खास बात यह भी है कि इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। गाने में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं। फिल्म ‘दुल्हन गंगा पार के’ भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे और मनोज टाइगर ने भी अहम रोल निभाया है। अभी कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। फिल्म को यशी म्यूजिक के ऑफिशियल अकाउंट पर अपलोड किया गया था। यूट्यूब पर फिल्म को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला है। फिल्म में खेसारी लाल यादव की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है।

देखें वीडियो:

इस फिल्म के सॉन्ग ‘धुकुर धुकुर’ और ‘टांय-टांय फिस’ ने इससे पहले इंटरनेट पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म के निर्देशक असलम शेख हैं। फिल्म की शूटिंग गुजरात और मुंबई के विभिन्न लोकेशन्स पर की गई है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आया है।