इस वक्त सोशल मीडिया पर डांसर सुनीता बेबी के खूब चर्चे हैं। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के डांस स्टाइल को कॉपी करने वाली सुनीता बेबी एक बेहतरीन परफॉर्मर बन कर उभरी हैं। इस बीच सुनीता बेबी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं- ‘बहू काले की’। इस डांस वीडियो में सुनीता बेबी के साथ रिंकू फरमाना भी नजर आ रहे हैं। सुनीता बेबी इस वीडियो में जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। और रिंकू को डांस में बराबर का टक्कर दे रही हैं। अकेले परफॉर्म करने वाली सुनीता बेबी इस वीडियो में ग्रुप डांस से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बता दें सुनीता बेबी का यह डांस वीडियो साल 2019 में दिल्ली में आयोजित टउज्वा दिल्ली प्रतियोगिताट का है। सुनीता बेबी ने इस डांस परफॉर्मेंस में बिल्कुल देसी गेटअप धारण किया हुआ है। हरियाणवी छोरी सुनीता बेबी अपने पारंपरिक ड्रेस में डांस से हरियाणवी लोगों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हाल ही में सुनीता का ‘फेयर एंड लवली’ गाने पर किया डांस को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। सुनीता के इस वीडियो को यूट्यूब पर 5.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सुनीता इस वीडियो में जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आईं। इसके साथ ही ‘जवानी मांगे पानी-पानी’ पर किया डांस भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को भी 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने को रुचिका जंगेद ने गाया है, जबकि गाने के बोल अजय हुड्डा ने लिखे हैं।

‘गोली चल जावैगी..’ गाने पर भी सुनीता के वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस गाने पर सपना चौधरी कई बार धमाल मचा चुकी हैं। सुनीता के इस डांस वीडियो को अब तक 53,117,043 व्यूज मिलचुके हैं।