Chhath Geet: बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, आज इस पर्व की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में छठ को श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। आज हम छठ के एक ऐसे गीत के बारे में बताने वाले हैं जहां बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा का अनोखा संगम हुआ है।

हम बात कर रहे हैं सोनू निगम और पवन सिंह के छठ गीत- चला भौजी हाली हाली। ये गाना सोनू निगम और पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन ने गाया है। वहीं इस गीत में सोनू निगम और पवन सिंह के साथ कन्नड़ की खूबसूरत एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा नजर आ रही हैं। ये गाना यूट्यूब चैनल I Believe Music पपर 1 नवंबर 2021 को रिलीज हुआ है। गाने को अब तक 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

3 साल पुराना ये गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग छठ की रील्स इस गाने पर बना रहे हैं।

Chhath 2025: ‘केलवा के पात पर’- शारदा सिन्हा का भोजपुरी छठ गीत हर साल होता है वायरल

गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है, इसे ‘जय छठी मैया’ नाम के एल्बम के तहत रिलीज किया गया है। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा बाशी ने दिया है वहीं वीडियो डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने।

छठ के पर्व से पहले ये मधुर गीत लोगों को अपने गांव-घर लौटने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Chhath 2025: ‘छठी मैया’- छठ पूजा के लिए अक्षरा सिंह ने छोड़ी फिल्म, देखें अयाज़ खान संग वायरल भोजपुरी गीत

कब है छठ पर्व?

इस साल छठ पर्व की शुरुआत शनिवार, 25 अक्टूबर यानी नहाय खाय से होगी। वहीं खरना अगले दिन यानी रविवार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं छठ पूजा, सोमवार 27 अक्टूबर को की जाएगी। अगले दिन 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन होगा।

Chhath 2025: ‘हो दीनानाथ’ – शारदा सिन्हा का सबसे मशहूर छठ गीत, फिर से हुआ वायरल

यहां देखें गाना: