खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी परदे पर एक समय काफी पसंद की गई थी। दोनों ने साथ में कई फिल्में की और उनपर फिल्माए गए गानों की लोकप्रियता भी खूब रही। साल 2015 में दोनों की फिल्म हीरो नंबर 1 रिलीज हुई थी जिसमें खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के बीच बेहद रोमांटिक सॉन्ग फिल्माया गया था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बीच इसी गाने का मेकिंग वीडियो वायरल हो रहा है। वो गाना है-  ‘बोलिया बोले कोयलरिया’।

बता दें जिस तरह से इसके मूल वीडियो को लोगों ने पसंद किया था, उसी तरह वायरल हो रहे इस मेकिंग वीडियो को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि खेसारी लाल और अक्षरा सिंह कोरियोग्राफर के बताए मूव्स को फॉलो कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री पेड़ों के इर्द-गिर्द फिल्माए गए इस गाने में देखी जा सकती है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव और पुश लता ने गाया है। यह गाना भोजपुरी सुपरहिट फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ का है। जिसे अजय कुमार झा ने निर्देशित किया था। फिल्म को कृष्ण कुमार और समरेंद्र सिंह फिल्म के प्रोडूयसर किया था जिसकी कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखी। इस मेकिंग वीडियो को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है।  देखें गाने को किस तरह से शूट किया गया था- 

बता दें फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ में खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह और प्रियंका मुख्य भूमिका में नजर आए थे। एक दौर था जब अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते थे। फिलहाल लंबे अरसे से दोनों की केमिस्ट्री परदे पर नजर नहीं आई है। हालांकि दोनों के गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं।

मालूम हो कि अक्षरा सिहं पटना की रहने वाली हैं जिन्होंनेअपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों में “सत्यमेव जयते” से की थी। जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।