खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकार माने जाते हैं। कई हिट फिल्में खेसारी लाल यादव ने इस इंडस्ट्री को दी हैं। खास बात यह है कि खेसारी लाल यादव एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। कई भोजपुरी गानों को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज भी दी है जो लोगों के बीच काफी पसंद किया गया है। हाली ही में खेसारी लाल यादव का गाया हुआ एक गाना इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ है। सॉन्ग ‘डोली में गोली मार देम’ इंटरनेट पर इस वक्त काफी सुना जा रहा है। वैसे तो इस एल्बम को साल 2016 में बनाया गया था। लेकिन यह गाना अभी काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस गाने में नजर आने वाली भोजपुरी सनसनी चांदनी सिंह ने इसी एल्बम से अपने करियर की शुरुआत भी की थी।

इस गाने का सिक्वल भी बनाया गया है। ‘डोली में गोली मार देम-2’ की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। इस वीडियो एल्बम में एक बार फिर खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह नजर आएंगे। इस एल्बम की शूटिंग पिछले दिनों मुंबई के मलाड स्थित मडआईलैंड में किया गया था। खास बात यह भी है कि इस एल्बम के सिक्वल में मशहूर कोरियोग्राफर महेश आचार्य ने इन दोनों कलाकारों से डांस करवाया है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के गाने पिछले कुछ दिनों से लगातार हिट हो रहे हैं। उनका गाया हुआ गाना ‘ठीक है’, ‘पलंग करे चोए चोंए’ और ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ भी काफी लोकप्रिय हुआ था।

देखें वीडियो:

https://youtu.be/qbaNYpCV8y0

लंबे इंतजार के बाद ‘डोली में गोली मार देम’ सॉन्ग का सिक्वल बनने के बाद खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।