Chhath 2025: शारदा सिन्हा ना सिर्फ़ भोजपुरी गीतों के लिए बल्कि कई बॉलीवुड गानों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने छठ पूजा के लिए कई गीत गाए हैं, जो हर साल इस अवसर पर खूब सुने और वायरल होते हैं। लोग छठ पर इन गानों पर इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाते हैं।

आज हम शारदा सिन्हा के जिस गीत की बात कर रहे हैं वो उसके बोल हैं- केलवा के पात। केलवा के पात का मतलब यहां केले के पत्ते से है जिसका छठ की पूजा में विशेष महत्व होता है। गाने में छठ पूजा के महत्व को दिखाया गया है।

यह विशेष गाना T-Series Bhakti Sagar यूट्यूब चैनल पर पिछले साल 6 नवंबर को अपलोड किया गया था और अब तक इसे 3.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। शारदा सिन्हा के निधन के बाद यह गाना अपलोड किया गया था और इसे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है।

Chhath 2025: ‘हो दीनानाथ’ – शारदा सिन्हा का सबसे मशहूर छठ गीत, फिर से हुआ वायरल

यह गाना म्यूजिक एल्बम “छठी मैया” का हिस्सा है। इसे शारदा सिन्हा ने अपनी सोलफुल आवाज़ में गाया है। गाने की संगीत रचना और लेखन भी उन्होंने ही किया है।

छठ 2025 कब है?

इस बार छठ पूजा का पर्व 25 अक्तूबर से शुरू है और 28 अक्तूबर को इस पर्व का समापन होगा। छठ का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य देव की पूजा का खास महत्व होता है। बिहार के अलावा झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है।

Chhath 2025: ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ – पवन सिंह का सबसे ज्यादा बजने वाला छठ गीत, मिला 100 मिलियन व्यूज़

छठ पूजा 2025 की तारीखें और टाइमलाइन

  • पहला दिन (25 अक्टूबर): नहाय-खाय
  • दूसरा दिन (26 अक्टूबर): खरना व्रत
  • तीसरा दिन (27 अक्टूबर): संध्या अर्घ्य
  • चौथा दिन (28 अक्टूबर): उषा अर्घ्य एवं व्रत समापन

यहां देखें गाना: