Sapna Choudhary and Khesari Lal Yadav New Dance Video: सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस बात का सबूत इन दोनों का वायरल हो रहा एक डांस वीडियो है। लोगों को सपना और खेसारी के डांस मूव्स इतने पसंद आ रहे हैं कि वह इसे देखे और शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। सपना चौधरी ने ऑरेंज कलर के सूट तो वहीं खेसारी लाल ब्लैक आउटफिट में लोगों का दिल जीतने में कामयाब साबित हुए हैं।

सपना और खेसारी लाल भोजपुरी गाने ‘भतार अइबे होली’ के बाद गाने पर डांस कर रहे हैं। इस जोड़ी का यह गाना रिलीज के समय से ही लोगों के बीच पॉपुलर है। इस गाने को अबतक 50 लाख के करीब व्यूज भी मिल गए हैं। खास बात यह है कि व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सपना और खेसारी को साथ में देखकर लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपना प्यार भी जताया है।

पढ़ें सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स-

एक यूजर ने लिखा-भोजपुरी गाने पर बिहार में ही नहीं हर कहीं सुने जाते हैं और डीजे में आग लगा देते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- सुपर सपना जी और सुपर खेसारी लाल जी। एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया डांस है सपना और खेसारी जी। वहीं एक यूजर ने दोनों को एक साथ फिल्म करने की बात कही है।

बता दें कि सपना चौधरी जहां हरियाणा से निकलकर अब यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपना नाम कमा रही हैं। वहीं खेसारी लाल भी बिहार के अलावा अन्य राज्यों में तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती हैं। खेसारी लाल की अपकमिंग फिल्म ‘कुली नंबर 1’ है। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)