सकट चौथ के व्रत का हिंदू धर्म में खासा महत्व माना जाता है। महिलाएं इस व्रत को अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि के लिए माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथी को रखती हैं। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा विशेष तौर पर की जाती है। भोजपुरी भजन को सुनकर भी पूजा में ध्यान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि भगवान गणेश की पूजा करने के लिए खेसारी लाल यादव के किस चर्चित गणपति भजन से भक्तिमय माहौल बनाने में मद मिल सकती है।

6 जनवरी 2026 को सकट चौथ व्रत का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश के साथ चंद्र देव की पूजा का खास महत्व होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूरे दिन पूजा-पाठ में मन लगाती हैं। अगर इस दौरान भजन सुनने का मन करें, तो खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी भजन आप सुन सकते हैं।

भोजपुरी सिनेमा के हिट सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव कई भजन भी लेकर आ चुके हैं। गणेश पूजा के लिए उनका गाना ‘जय जय हो गणनायक’ परफेक्ट साबित होगा। इस भजन को सुनने के बाद अंदर से भक्ति की भावना पैदा होती है। व्रत रखने वाली महिलाएं इस भजन को सुनकर गणपति बप्पा की भक्ति में ध्यान लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना ने किया है कास्टिंग काउच का सामना, एक्टर्स को गे डायरेक्टर्स संग काम करने पर लगता है डर

इस गाने की बात करें, तो यूट्यूब पर सॉन्ग को 22 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है। शंकर सिंह ने भजन को संगीत दिया। वहीं, आवाज खेसारी लाल यादव ने खुद दी है। भोजपुरी के इस हिट भजन को आप अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। यूट्यूब पर यह गाना मौजूद है। इसके अलावा भी आप कई अन्य भोजपुरी भजन को सुन सकते हैं। यूट्यूब पर भोजपुरी भजन सर्च करने के बाद आपको कई पॉपुलर सिंगर के भजन मिल जाएंगे, लेकिन खेसारी के भजन को आप अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर शामिल कर सकते हैं। कई लोकगीत भी इस मौके पर महिलाएं मिलकर गाती हैं।

यह भी पढ़ें: सिंगर चित्रा अय्यर की बहन शारदा की ओमान में ट्रेकिंग करते वक्त हुई मौत, बहन ने शेयर किया दिल तोड़ने वाला पोस्ट