Bhojpuri Cinema, Khesari Lal, Pawan Singh, Ritesh Pandey: भोजपुरी गानों की यूट्यूब पर बाढ़ सी है। भोजपुरी के बड़े स्टार सिंगर से लेकर छोटे उभरते सिंगर के गाने लगातार रिलीज होते रहते हैं। महीने के भीतर भोजपुरी के सैकड़ों गाने रिलीज हो जाते हैं लेकिन कुछ ही गाने लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो पाते हैं, उन्हीं में से एक गाना रितेश पांडे का है जो फिलहाल ना सिर्फ भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में बल्कि देश के कई भाषा बोलियों को बोलने वालों के बीच धूम मचा रखी है।

रितेश पांडे के जिस भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं उसके बोल हैं ‘हैलो कौन’ (Hello Kaun )। ये गाना आजकल ना सिर्फ ट्रेंड में बना हुआ है बल्कि गाने का क्रेज टिक टॉक पर भी देखने को मिल रहा है। यही हाल एक समय खेसारी लाल के गाने, ठीक है के दौरान हुआ था जिसके खूब टिक टॉक वीडियो वायरल हुए थे।

अब बात करते हैं इसकी लोकप्रियता और यूट्यूब पर इसके इतिहास रचने की। बता दें रितेश पांडे का यह गाना पिछले साल दिसंबर के 10 तारीख को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ था। तब से लेकर अब तक इस गानों को 231 मिलियन यानी 23 करोड़ से भी ज्यादा भार देखा जा चुका है। और ये कारनामा महज एक महीने के भीतर हुआ है। वहीं भोजपुरी के सबसे ज्यादे व्यूज वाले गानों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

लिस्ट देखें तो पहले नंबर पर खेसारी लाल के गाने- मिलते मरद हमके भूल गइलू है जिसको 2 साल में 325 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं दूसरे नंबर पर पवन सिंह का भोजपुरी गाना- छलकता हमरो जवनिया ये राजा है जिसे 3 साल में 305 मिलियन से भी अधिक बार लोग देख चुके हैं। अब ऐसे में देखा जाए तो रितेश पांडे ने भोजपुरी गानों में इतिहास रच डाला है।

गाने के वीडियो को रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय पर फिल्माया गया है। इस गाने को सुनने के बाद टिक टॉक पर भी हर कोई  हैलो कौन बोलता फिर रहा है। यही कारण है कि ना सिर्फ भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, रितेश पांडे ने इस पर वीडियो बनाए हैं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी इस गाने के उपर टिक टॉक वीडियो बनाए हैं। इगाने को आशीष वर्मा ने लिखा और म्यूजिक ने दिया है।