Bhojpuri Holi Song: अभी होली को करीब 2 महीने बाकी हैं। लेकिन होली का रंग यूट्यूब पर अभी से दिखने लग गया है। भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) यूट्यूब पर होली का रंग बिखेरने लगे हैं। इस साल का पहला भोजपुरी होली सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। यह गाना भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने गाया है। गाने के बोल हैं-  लहंगा के का हाल बा। इस गाने की धुन हाल ही में रिलीज हुए गाने लहंगा लखनऊआ का ही है जिसको लेकर खेसारी लाल (Khesari Lal) और रितेश पांडे में विवाद भी हो गया था।

बता दें इस गाने को रितेश पांडे के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। अंतरा सिंह लहंगा लखनऊआ में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। फिलहाल यह होली सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने को आर आर पंकज ने लिखा है। म्यूजिक आशीष वर्मा का दिया है। इस गाने को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड पर अपलोड किया गया है। हाल ही में रितेश पांडे ने लहंगा लखनऊआ गाने की धुन चोरी कर खेसारी से गवाने का आरोप लगाया था।

बता दें रितेश पांडे अपने गाने की कैसेट को लेकर दर-दर भटकते थे। ऐसे भी हालात आ गए थे कि वह घर नहीं जा पाते थे क्योंकि उनका परिवार गाने गाने के खिलाफ था। घर वालों के खिलाफ जाकर रितेश ने पहला गाना कड़ुवा तेल गाया जो साल 2014 में रिलीज हुआ था। यह गाना तब काफी हिट हुआ था। इसके बाद से रितेश ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वहीं साल 2015 में दर्द दिल के और साल 2017 में पियवा से पहिले हमार रहलु ने रितेश को भोजपुरी का स्टार गायक बना दिया। पियवा से पहिले हमार रहलु गाने को यूट्यूब पर महज दस दिनों के अंदर 60 लाख व्यूज मिले थे।