जब आप पान का नाम लेते हैं तो आपको बनारस बरबस ही याद आ जाएगा। बिना पान काशी की कल्पना नहीं की जा सकती। हिंदी फिल्मों के गीतकारों ने भी बनारसी पान को लेकर गाने रचे, भोजपुरी वालों ने भी। हेलो कौन से सुर्खियां बटोरने वाली भोजपुरी सिंगर स्नेहा उपाध्याय अब अपने नए गाने ‘बनारसी पान’ से लोगों का दिल जीत रही हैं। स्नेहा ने इस गाने में आवाज तो दी ही है, उनके उपर ही इसको फिल्माया भी गया है। इस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी ने रिलीज किया है।
स्नेहा उपाध्याय का पिछला गाना एक्टर-सिंगर रितेश पांडे के साथ आया था। यह भोजपुरी गानों के इतिहास में सबसे बड़ा हिट रहा जिसने 1 महीने के भीतर ही 27 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं पवन सिंह और खेसारी लाल के गाने 300 मिलियन से भी ज्यादे हैं। हालांकि पवन सिंह और खेसारी लाल के गानों को इतने व्यूज पाने में 3 साल का वक्त लगा है। जबकि स्नेहा के इस गाने ने महज 1 महीने में ही यह कारनामा कर दिखाया है।
स्नेहा उपाध्याय मूलरूप से समस्तीपुर बिहार की रहने वाली हैं। वह 3 साल की ही उम्र से गाने स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। बिग गंगा चैनल पर सिंगिंग रिएलिटी शो में उनकी आवाज को कुमार सानू से लेकर मालिनी अवस्थी ने काफी सराहा था। स्नेहा ना सिर्फ गायिकी में ही निपुण हैं बल्कि अपनी डांसिंग के लिए भी कई अवॉर्ड पा चुकी हैं। स्नेहा को गायिकी और डांसिंग के लिए साल 2009 में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल हुआ था। इसके साथ ही 2011 में बिहार आइडल, चंपारण रतन 2012 साल 2015 में स्टार सिंगर अवॉर्ड पा चुकी हैं।