Pawan Singh New Song, Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और गाना रिलीज हो गया है। पवन सिंह के नए गाने का नाम है यार 75 (Yaar 75)। पवन सिंह के इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फिलहाल इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है लेकिन इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो भी रिलीज कर दिया जाएगा।
इस गाने की खास बात यह है कि पवन सिंह ने इस गाने को बिना किसी जानकारी के रिलीज किया है। इस बात का जिक्र खुद पवन ने यूट्यूब वीडियो पर कमेंट करते हुए दिया है। पवन सिंह ने लिखा, ‘न कोई संदेश न कोई पोस्टर फिर भी ब्लॉकबस्टर क्या बात है अगर जानकारी देकर रिलीज किया होता तो अभी तक 5 मिलियन व्यूज पूरे हो चुके होते।’

इस गाने को GMJ म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने का संगीत काफी शानदार है जो कि आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में संगीत साजन मिश्रा, आदित्य देव और आजाद सिंह ने दिया है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को 1 लाख से अधिक बार सिर्फ यूट्यूब पर ही देखा जा चुका है। वहीं इस गाने को 64 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
बता दें कि हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी।