Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। फिल्मों से लेकर एल्बम तक के उनके गाने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) के साथ डांस परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह की वैसे अक्षरा सिंह के साथ की जोड़ी को फैंस ज्यादा पसंद करते रहे हैं। वहीं शुभी शर्मा के साथ पवन सिंह के इस धमाकेदार परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। वीडियो भोजपुरी अवॉर्ड शो (BIFA, 2015) का है जिसे याशी म्यूजिक वर्ल्ड ने इसे दोबारा (20 नवंबर 2019 को) अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।
इस अवॉर्ड शो में खेसारी लाल (khesari lal) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) भी मौजूद होते हैं। और पवन सिंह के साथ शुभी शर्मा की केमिस्ट्री को बस देखते रह जाते हैं। जिन गानों पर शुभी शर्मा परफॉर्म करती हैं वे पवन सिंह के सबसे लोकप्रिय गानों में से हैं। बता दें दोनों चोलिए में अटकल परान, नथुनिया पागल कइले बा, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों पर अपनी केमिस्ट्री से सबको चौंका देते हैं। शुभी शर्मा पवन सिंह के साथ सुहाग फिल्म भी कर चुकी हैं। वहीं शुभी अपनी कई फिल्में खेसारी लाल और दिनेश लाल के साथ भी कर चुकी हैं।
बात दें कि शुभी शर्मा मूलत: जयपुर से हैं। भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले वह कईं राजस्थानी एल्बमों में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकीं हैं। उनके भोजपुरी करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक भोजपुरी की लगभग 40 से अधिक फिल्मों में काम कर दर्शकों का मनोरंजन कर चुकीं हैं। खेसारी लाल यादव के साथ उनका एक गाना, ले अइहा बंगलिया से दवइया ए बालम काफी हीट हुआ था। इस गाने में शुभी ने खेसारी के साथ काफी धमाकेदार डांस किया था। शुभि शर्मा होली पर खुद की आवाज में गाने भी गा चुकी हैं।