Bhojpuri Cinema: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लुलिया के नाम से मशहूर निधि झा (Nidhi Jha) के चाहने वालों की फेहरिस्त काफी ज्यादा है। पवन सिंह के साथ भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) ‘लुलिया का मांगेले’ से हिट हुईं निधि झा अब एक्टर-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। इस वक्त यूट्यूब पर उनका एक गाना भोजपुरी सुनने देखने वालों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा। जैसा की निधि अपने बोल्डनेस के लिए ज्यादा जानी जाती हैं लिहाज कल्लू संग इस गाने में उनकी केमिस्ट्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
जिस गाने पर कल्लू (Arvind Akela)और निधि जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं वह उनकी ही फिल्म दिलवर का है। गाने के बोल हैं- पलंग पाटी छोड़ भुइयां रानी आव। इस गाने में संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है जबकि लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है। वहीं इस गाने में आवाज अरविंद अकेला और इंदु सोनाली ने दिया है। यह सुपरसॉन्ग कल्लू और निधि झा पर ही फिल्माया गया है। इस गाने को एक ही लोकेशन पर शूट किया गया है। बता दें हाल ही में इस गाने को नव भोजपुरी नाम के यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।
गौरतलब है कि निधि झा और अरविंद की फिल्म दिलवर इसी साल 24 मई को बिहार सहित झारखंड और उत्तरप्रदेश में एक साथ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी यहां के दर्शकों ने पसंद किया था। फिल्म में भोजपुरी ऐक्ट्रेस रितु सिंह ने अतिथि भूमिका में नजर आईं थीं। वहीं संजय पांडे फिल्म में खलनायक बने थे।। इसके आलावा फिल्म में विमल पांडे, अंजलि बनर्जी, मनोज टाइगर, संजय पांडे, अनूप अरोड़ा और नीलम पांडे अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।