पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के जाने – माने अभिनेता हैं। अपनी आवाज़ और अभिनय से वो बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश भर में फैले अपने फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने अपनी किस्मत अभिनय के क्षेत्र में भी आजमाई जिसमें वो सफल रहें। उन्हें सबसे ज़्यादा लोकप्रियता अपने गानों से मिली है। पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा जगत में नाम के साथ- साथ खूब दौलत भी कमाई है।
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं पवन सिंह- पवन सिंह को लग्ज़री गाड़ियों का बहुत ज़्यादा शौक है और ये बात उनके कार कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है। पवन सिंह के पास Mercedes Benz GLE 250 D है। इस गाड़ी की कीमत लगभग 75 लाख से 85 लाख के बीच बताई जाती है। पवन सिंह के पास टोयोटा फॉरच्यूनर है जिसकी कीमत 32 लाख रुपए बताई जाती है। उनके पास महिंद्रा स्कॉर्पियो की भी एक गाड़ी है। इसकी कीमत 10 लाख से लेकर 17 लाख के बीच बताई जाती है।
एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस- पवन सिंह भोजपुरी के सबसे ज़्यादा महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। वो फिल्मों के अलावा अपने गानों के ज़रिए भी खूब कमाई करते हैं। उनके गाने रिलीज़ होते ही हिट की कैटेगरी में आ जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 50 से 60 लाख रुपए लेते हैं।
जानिए कौन हैं और क्या करती हैं पवन सिंह की पत्नी- पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम था जिन्होंने शादी के कुछ समय बाद ही 8 मार्च 2015 को मुंबई के एक फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। पवन सिंह ने 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह से की है। ज्योति ने फ़ैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और अभी वो फ़िलहाल हाउसवाइफ हैं।
पवन सिंह का नाम अक्सर उनकी सह अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ता रहा है। कुछ सालों पहले जब मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में ज़्यादा एक्टिव थीं तब पवन सिंह का नाम उनसे जोड़ा जाता था। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। जब पवन सिंह ने ज्योति से शादी कर ली तब अक्षरा सिंह ने मीडिया में इस बात को खुलासा भी किया कि दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन पवन ने बिना बताए ज्योति से शादी कर ली। अक्षरा सिंह ने उन पर मारपीट का आरोप भी लगाया था।