Pawan Singh: भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह की गायिकी का भोजपुरी सुनने वाले दीवाने हैं। पवन सिंह मनोज तिवारी के बाद के गायकों में सबसे ज्यादा हिट रहे हैंं। 1 दशक पहले के मुकाबले पवन सिंह की गायिकी में और निखार आया है लिहाजा अब वे ना सिर्फ अपनी ही फिल्मों में गाने (Bhojpuri Film Song) गाते हैं बल्कि रवि किशन, खेसारी लाल सहित दिनेश लाल यादव की फिल्मों में भी अपनी आवाज दे चुके हैं। फिलहाल उनका एक गाना यूट्यूब पर खूब लोकप्रिय हो रहा है। पवन सिंह के साथ इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नजर आ रही हैं।
काजल की जोड़ी जहां खेसारी लाल (Khesari Lal) के साथ लोग ज्यादा पसंद करते हैं वहीं पवन सिंह के साथ भी काजल राघवानी की जोड़ी को लोग काफी प्यार देते हैं। हाल ही में दोनों ने साथ में एक फिल्म भी की थी। फिल्म का नाम था- मैंने उनको सजन चुन लिया। काफी लंबे समय के बाद पवन सिंह काजल राघवानी के साथ नजर आए थे। पवन सिंह और काजल के वायरल हो रहे गाने में इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। इंदु सोनाली भोजपुरी में कई हिट गाने दे चुकी हैं। इंदु सोनाली भोजपुरी की ऐसी सिंगर हैं जिन्होंने काफी ज्यादे आइटम सॉन्ग गाए हैं। इंदु सोनाली और पवन सिंह के इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है। गाने में म्यूजिक छोटे बाबा का दिया हुआ है। गाने के बोल हैं-मेहरी के सुख नाही देबू।
बात करें पवन सिंह के वर्कफ्रंट की तोपवन सिंह शेर सिंह में नजर आने वाले हैं जिनके अपोजिट आम्रपाली दुबे होंगी। इसके साथ ही इश्क पर जोर नहीं, कालीचरण, सत्या रिटर्न, राजा, सात मेहरिया, भारतमाता की जय जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इश्क पर जोर नहीं में पवन सिंह के साथ अनुष्मृति सरकार, मुकुल देव और राखी सावंत भी मुख्य भूमिका में होंगी।