Bhojpur Gana: होली के सेलिब्रशन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में भोजपुरी के होली गीतों (Bhojpuri Holi Gana) का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अपने-अपने फैंस को टारगेट करते हुए भोजपुरी सिंगर्स एक के बाद एक नए मजेदार होली सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। इनमें बड़े सिंगर्स से लेकर छोटे सिंगर की एक लंबी कतार है।
इस बीच भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) के एक होली सॉन्ग का वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इसके ऑडियो रिलीज के बाद से ही फैंस को वीडियो का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही इसका वीडियो रिलीज किया गया इसको देखने के लिए इंटरनेट यूजर्स का हुजूम उमड़ पड़ा। वीडियो को 2 दिन के भीतर ही 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पवन सिंह के स्टारडम का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हम बात कर रहे हैं उनके इस साल के सुपर हिट होली सांग ‘भईया रंगले नया साड़ी’ की। यह गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं 1 हफ्ते पहले यानी 5 फरवरी को रिलीज इसके ऑडियो को 4 मिलियन से भी अधिक बार देखा गाया है। बता दें, इस सांग को पवन सिंह ने अपनी ही मधुर स्वर में गाया है और गाने में साथ दिया है फेमस सिंगर प्रियंका सिंह ने। इस गाने में म्यूजिक देने का काम छोटे बाबा ने किया है जबकि गीत के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। पवन सिंह के इस गाने को SRK Music के यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।
भईया रंगले नया साड़ी के आलावा भी पवन सिंह के इस साल रिलीज हुए कई होली गानें वायरल हो चुके हैं। हाल ही में भऊजी फेकतारी हर हर और अरे मोरे साली जैसे होली सॉन्ग पर लोग खूब अपना प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही 1 हफ्ते पहले रिलीज हुआ गाना भाभी जी घर पे हैं क्या को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।