Bhojpuri Pawan Singh Aamrapali Song: भोजपुरी सिनेमा की आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की जोड़ी काफी पॉपुलर है। इस जोड़ी का गाना आमतौर पर हिट ही साबित होता है। एक बार फिर से पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ‘सत्या’ फिल्म के गाने ‘राते दिया बुता के’ को लोग बार-बार यू-ट्यूब पर देख रहे हैं। आम्रपाली और पवन सिंह के बीच की केमेस्ट्री भी कमाल की है। गाने को अबतक 327 मिलियन यानि 32.7 करोड़ व्यूज मिल गए हैं।
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि इस गाने को 3 लाख 27 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। जबकि कमेंट्स की संख्या भी हजारों में हैं। वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने इस जोड़ी की जमकर तारीफ भी की है। लोगों का कहना है कि इस गाने के व्यूज को 500 मिलियन तक ले जाना है। ‘राते दिया बुता के’ गाने को खुद पवन सिंह ने आवाज दी है और उनका साथ इंदु सोनाली ने दिया है।
वैलेंटाइन वीक के मौके पर पवन सिंह और एक्ट्रेस उर्वशी चौधरी का एक गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं- ‘भऊजी तुहार बहिनी’। रंगबाज फिल्म के इस गाने में पवन सिंह अपनी भाभी से उनकी बहन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह के इस गाने को 1 करोड़ 23 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वहीं होली आने में अभी एक महीने बाकी है। अभी से फैन्स भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल के होली वाले गाने यू-ट्यूब पर छा गए हैं। ‘भतार आईहें होली के बाद’ गाना यू-ट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। आलम यह है कि इस गाने को 2 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।