Happy New Year Songs 2020, Bhojpuri Gaane Playlist/Juke Box: नए साल के स्वागत में पार्टी न हो और भोजपुरी गाने न बजें ऐसा कैसे हो सकता है? सही समय पर सही गाने याद नहीं आते, ऐसे में हम आपके लिए एक से बढ़कर एक भोजपुरी सॉन्ग ऑप्शन लेकर आए हैं। निरहुआ-दिनेश लाल यादव (Nirahua), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) और पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने न्यू इयर इव (New Year’s Eve) पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
इसके अलावा नए सिंगर्स के हिट गानों के ऑप्शन भी हम आपको याद दिलाएंगे। यहां भोजपुरी गानों की प्लेलिस्ट जारी की जा रही है जो साल 2019 के बेस्ट भोजपुरी गानों की लिस्ट में शुमार रहे और अब नए साल 2020 में भी ये गाने आपकी पार्टी में रंग जमाने में चार चांद लगाएंगे।
भोजपुरी सुपरस्टार्स खेसारी और निरहुआ अपने करियर में एक से बड़कर एक हिट गाने दे चुके हैं,जो हम आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इन्हें आपको बस प्ले करना है और लिस्ट अपनेआप बजती रहेगी। निरहुआ के साथ इन गानों में आम्रपाली दुबे डांस करते हुए उनका साथ दे रही हैं। वीडियो के अलावा ऑडियो गाने भी यहां अवेलेबल हैं।
न्यू इयर इव में भोजपुरी सॉन्ग ‘नया साल में बियर मिली लोन पे’ गाना चलाएंगे तो शाम मस्तानी हो जाएग। यहां सुनिए गाना:-
खेसाली लाल का हाल ही में आया गाना ‘नए साल में करब बवाल’ सुपरहिट हो गया है। इस गाने की आजकर काफी डिमांड है। गाने को अब तक 7,624,549 व्यूज भी मिल चुके हैं। बता दें , इस गाने को आए हफ्ता भर ही हुआ है।जी म्यूजिक भोजपुरी लेबल के इस गाने में खेसारी के साथ खुशबू तिवारी भी नजर आ रही हैं।
खेसारी का ये सुपर एनर्जेटिक गाना ‘Jad Ke Jogad Kake Ja’ गाना दर्शकों के बीच सुपरहिट हो चुका है। पार्टी में ये गाना नहीं चला तो पार्टी कैसी? इस गाने को अब तक 41 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। क्योंकि गाना जबरदस्त है और खेसारी के साथ इस गाने में भी आम्रपाली उनका साथ दे रही हैं।
पवन सिंह के एक से बढ़कर एक हिट गाने आपको इस Juke Box में मिलेंगे सुनें और खूब डांस करें।