Navratri Bhojpuri Bhakti Songs: शारदीय नवरात्रि का त्योहार करीब आ रहा है। इस बार यह 22 सितंबर से शुरू होने वाले हैं। ऐसे में अब जल्द ही देशभर में इसकी धूम देखने को मिलेगी। जगह-जगह देवी मां के पंडाल सजने लग जाएंगे। लोग पूजा और भक्ति भाव में डुबे हुए दिखाई देंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, पंडाल से लेकर घरों तक में लोग मां के भक्ति वाले हिंदी और भोजपुरी में बने भजन सुनते हुए नजर आएंगे। इसी बीच अब नवरात्रि शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर ‘नजरिया फेर द मईया’ गीत छा गया है।
‘नजरिया फेर द मईया’ गाने को 11 महीने पहले यूट्यूब चैनल Ritesh Pandey Official पर शेयर किया गया था, जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस भक्ति गीत को भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडेय ने गाया है, जबकि इसके बोल मंजीत मीत ने लिखे हैं और इस भक्ति गीत का संगीत छोटू राऊत ने तैयार किया। वहीं, इसका वीडियो निर्देशन पंकज सोनी ने किया है।
माता की भक्ति में झूमते नजर आए रितेश
बता दें कि बीते साल नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान ही उन्होंने इस गाने को शेयर किया था। यह भक्ति गीत मां दुर्गा की महिमा और उनकी कृपा के भक्ति भाव को दर्शाता है। इस गाने में उनके साथ सोना पांडेय भी माता की भक्ति में झूमती नजर आ रही हैं। सोना और रितेश दोनों मिलकर मां की पूजा-आराधना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब एक बार फिर इस गाने ने फैंस को देवी मां की भक्ति में सराबोर कर दिया है।
बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के गानों को लोग काफी पसंद करते हैं और अब यूजर इस पर भी खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। 2025 के शारदीय नवरात्रि आने से पहले ही यह लोगों की पसंदीदा गाने की लिस्ट में शामिल हो गया है। इसके अलावा अगर आप खेसारी लाल यादव का गाना ‘चलो बुलावा आया है’ सुनना चाहते हैं और उसके बारे में पढ़ना चाहते हैं, तो उसे यहां क्लिक करके पढ़ें।