Navratri 2025: नवरात्रि का पर्व आने वाला है। 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी और अभी से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मूर्तिकार माता रानी की खूबसूरत मूर्तियां गढ़ रहे हैं।
नवरात्रि पर घरों और पंडालों में माता की भव्य मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। 9 दिनों तक धूम-धाम से माता रानी की पूजा होती है, अखंड दीप जलाए जाते हैं। रात भर जागरण होते हैं और देवी गीत सुने जाते हैं।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी नवरात्रि पर कई गाने बनाए हैं जो खूब वायरल होते हैं। आज भोजपुरी स्टार अंकुश राजा ने एक नया देवी गीत रिलीज किया है। जो रिलीज होते ही छा गया है।
Ankush Raja Official यूट्यूब चैनल पर ये गाना आज अपलोड किया गया है। गाने के बोल हैं- माई के सवरीया। इसे अंकुश राजा ने गाया है और वो इस गाने में अभिनेत्री अनुराधा यादव और तोषी द्विवेदी के साथ नजर आ रहे हैं।
गाने के बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने और गाने का म्यूजिक दिया है गोविंद ओझा ने।
Also read: करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति में मांगा हिस्सा, कोर्ट पहुंचा मामला