Bhojpuri singer Khushboo Uttam: भोजपुरी की धमाकेदार सिंगर खुशबू उत्तम इंटरनेट सेंसेशन के तौर पर जानी जाती हैं। उनका कोई भी गाना इंटरनेट पर काफी धमाल मचाता है। इस समय उनका एक नया गाना खूब सुना जा रहा है। यह गाना वर्ल्ड कप 2019 हेतु भारतीय क्रिकेट टीम को समर्पित है। गाने के बोल हैं- ‘जीत के हम लाएंगे है वर्ल्ड कप मेरी जान रे’। बता दें जब भारतीय टीम मैदान में ऑस्ट्रेलिया को परास्त कर रही थी उसी समय खुशबू का यह गाना सोशल मीडिया पर अलग रंग जमा रहा था। जीत के दौरान ही इस गाने को खुशबू उत्तम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। बता दें इस गाने में वह इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहनीं नजर आ रही हैं। इस गाने में वह एक क्रिकेट खिलाड़ी की तरह ही दिख रही हैं। गाने के जरिए पूरे देश की तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम को चीयरअप कर रही हैं। साथ ही खुशबू का यह गाना क्रिकेट प्रेमियों में जोश और उत्साह भरने वाला है।

खुशबू उत्तम के इस गाने को विशाल करसेल ने लिखा है जबकि इस गाने में बेहतरीन संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। खुशबू के इस गाने के वीडियो को नवीन कुमार सिंह ने निर्देशन के साथ-साथ कोरियोग्राफ भी किया है।

बता दें कि भारतीय टीम ने वर्ल्‍ड कप 2019 में शानदार आगाज किया है। उसने अपने पहले मैच में ही दक्षिण अफ्रिका को हराकर विजयी आगाज किया है। इसके बाद अपने दूसरे मैच में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 352 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके एवज में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 316 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस जीते के बाद सभी क्रिकेट प्रेमी गदगद हैं। वहीं अब भोजपुरी गाने के जरिए टीम इंडिया को विश्वकप जीतकर भारत लाने के लिए हौसला अफजाई किया जा रहा है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)