बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा से खेसारी लाल यादव ने चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें अन्य भोजपुरी कलाकारों की तरह पहली बार में जीत हासिल नहीं हुई। भोजपुरी सिनेमा लवर्स उनके गानों का जिक्र हमेशा करते हैं। हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुई है, जो वायरल हो रहा है। खैर, आज बात एक्टर के उन बेहतरीन गानों की कर रहे हैं, जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखे गए हैं। इन सॉन्ग का जिक्र भोजपुरी म्यूजिक के शौकीनों के बीच अक्सर चलता है।
पलंग सागवान के
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के हिट गानों की लिस्ट में पलंग सागवान के का नाम शामिल किया जाता है। यूट्यूब पर इस गाने को 560 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आज भी इस गाने की दीवानगी लोगों के बीच कम होती नजर नहीं आ रही है। खेसारी के साथ इस गाने में इंदू सोनाली की आवाज ने धमाल मचाया। म्यूजिक वीडियो की बात करें, तो इसमें एक्टर के साथ आम्रपाली दुबे का तगड़ा डांस देखने को मिला।
तबला
खेसारी लाल यादव के हिट गानों की लिस्ट में तबला का नाम भी शामिल किया जाता है। इस गाने की वीडियो में खेसारी लाल और नम्रता मल्ला ने धमाल मचा दिया था। वहीं, गाने को आवाज शिल्पी राज और खेसारी ने दी थी। व्यूज की बात करें, तो यूट्यूब पर इसे 150 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ले ले आई कोका कोला
भोजपुरी सिनेमा के चर्चित कलाकार में से एक खेसारी लाल यादव के एक गाने को 425 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसका नाम ‘ले ले आई कोका कोला’ है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया था। खेसारी और शिल्पी राज ने इस गाने को आवाज दी और गाने में एक्टर-सिंगर के डांस को खूब पसंद किया गया।
यह भी पढ़ें: नव्या नवेली नंदा के रिश्ते में क्या लगते हैं रणबीर कपूर? अमिताभ की नातिन ने बताया पूरा सच
मर्द अभी बच्चा बा
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंहा ने ‘मर्द अभी बच्चा बा’ गाने को मिलकर गाया। म्यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ आम्रपाली दुबे नजर आईं। गाने में यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा दिया और इसे 270 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।
नथुनिया
खेसारी लाल यादव के ‘नथुनिया’ गाने को भी खूब पसंद किया गया। इसने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का यह गाना रिलीज होते ही लोगों के दिलों में बस गया। व्यूज की बात करें, तो इसे अभी तक 450 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
