Khesari Lal Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल (Khesari Lal) इस समय बिग को लेकर खासे चर्चा में हैं। बीते शुक्रवार को खेसारी लाल को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया। इसको लेकर खेसारी लाल के फैंस सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी जाहिर करते दिखे। वहीं खेसारी लाल ने भी कई चैनलों को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस में को अपने लिए फिट नहीं बताया। अब खेसारी लाल ने बिग बॉस से बाहर आते ही एक बार फिर से अपने काम में लौट आए हैं और यूट्यूब पर एक और धमाकेदार वीडियो रिलीज किया।
बता दें जिस गाने (Bhojpuri Song) के खेसारी लाल ने वीडियो रिलीज किया है वह करीब 7 महीने पहले ही यूट्यूब पर आ चुकी है। लेकिन उस वक्त गाने का फुल वीडियो नहीं रिलीज हुआ था। जिस गाने की यहां हम बात कर रहे हैं उस गाने के बोल हैं- रोवतारे सईया (Rowtaare Saiya)। खेसारी ने इस गाने का फुल वीडियो 23 नवंबर को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर अपलोड किया है। बता दें खेसारी लाल के फैंस इस वीडियो का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब जब वीडियो रिलीज हो गया है, इसे देखने लोग टूट पड़े हैं। 24 घंटे के भीतर ही इस गाने को 6 लाख से भी ज्यादाबार देखा जा चुका है।
इसके गाने के ऑडियो की बात करें तो इसी साल अप्रैल में रिलीज हुए इस गाने को 5 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं। गाने में खेसारी लाल के साथ चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। इस मशहूर गाने के बोल अजीत हलचल ने लिखे हैं। संगीत आशीष वर्मा का दिया हुआ है। अजीत हलचल का ही एक गाना खेसारी लाल ने गाया था जो व्यूज के मामले में भोजपुरी गानों में सबसे पहले पायदान पर हैं। उस गाने पर 314 मिलियन से भी अधिक व्यूज हैं। खेसारी लाल की फिल्म