Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय स्टार खेसारी लाल यादव इंटरनेट पर हर वक्त छाए रहते हैं। उनकी ताबड़तोड़ नए रिलीज गानों (Bhojpuri Song) के साथ ही कुछ पुराने गाने भी यूट्यूब पर खूब देखे सुने जाते हैं। इस बीच उनका एक गाना भोजपुरी श्रोताओं को खूब पसंद आ रहे जिसमें काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जगह रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने जगह ले ली है। यानी वायरल हो रहे गाने में खेसारी लाल अपनी बेस्ट जोड़ी काजल राघवानी के बजाय रानी चटर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी के बीच की केमेस्ट्री भी उतनी ही उर्जावान लग रही है जितनी कि काजल के साथ नजर आती है।

वायरल हो रहे गाने के बोल हैं-पातर पातर पियवा के (Paatar Paatar Piyawa Ke)। इस सॉन्ग में खेसारी लाल के साथ मशहूर भोजपुरी गायिका कल्पना ने अपनी आवाज दी है। इस गीत को लिखने का काम प्यारे लाल यादव ने किया है। वहीं इसको सुरों से सजाया है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने। मालूम हो कि रोमांस से भरपूर यह वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल की फिल्म जानम का है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। लेकिन इसका यह गाना अब तक लोगों के दिल में जगह बनाए हुए हैं। गाने को हमार भोजपुरिया नाम के यूट्यूब चैनल पर साल 2016 में अपलोड किया गया है जिसे अब तक 43,514,256 लोग देख चुके हैं।

बता दें फिल्म जानम में खेसारी लाल लीड रोल में थे। वहीं उनके अपोजिट रानी चटर्जी नजर आई थीं। इसके आलावा विराज भट्ट भी दमदार भूमिका में फिल्म को खास बनाया था। खेसारी की यह फिल्म भोजपुरिया दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म यूपी सहित बिहार और मुंबई में एक साथ रिलीज की गई थी। रानी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी दो प्रेमियों के इर्द-गिर्द बुना गया था।