भोजपुरी गाने सुनने के शौकीन खेसारी लाल यादव के गानों का इंतजार करते हैं। साल 2026 की शुरुआत में ही हिट मशीन के नाम से मशहूर सिंगर और एक्टर खेसारी अपना नया गाना लेकर पेश हुए। म्यूजिक वीडियो में उनके साथ बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आईं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए इस गाने की डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं, जो आते ही यूट्यूब पर छा गया है।
खेसारी लाल यादव के हालिया रिलीज गाने का नाम ‘बुलबुल’ है। इस साल का यह पहला चर्चित भोजपुरी सॉन्ग है, जिसे आवाज शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव ने दी है। वहीं, गाने की वीडियो में उनके साथ नीलम गिरी नजर आई हैं। नीलम-खेसारी के डांस स्टेप तारीफ के काबिल है, और गाने के बोल आपको इसे स्किप करने का मौका नहीं देंगे। एक बार यह गाना सुन लेंगे, तो बोल खुद ही जुबां पर चढ़ जाएंगे। व्यूज के मामले में गाने ने आते ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी का नया गाना रोमांटिक जॉनर का सॉन्ग है, जिसमें खेसारी और नीलम की रोमांटिक जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। दोनों की एक्टिंग भी तारीफ के काबिल है। यही कारण है कि गाना आते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव ने गाने के रिलीज होने की जानकारी देते हुए एक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अभी तक गाने के व्यूज 1.8 मिलियन हो चुके हैं। एक दिन में इतने व्यूज आने से खेसारी लाल यादव के स्टारडम का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अभिषेक मल्हान नहीं, इस मिस्ट्री मैन पर फिदा हैं जिया शंकर? हाथों में हाथ डाले वायरल हुईं तस्वीरें
खेसारी लाल यादव के फैंस जानते हैं कि साल 2025 के आखिर में भी वह अपना एक गाना लेकर आए थे, जो न्यू ईयर पार्टी स्पेशल था। वहीं, अब वह नए साल का पहला रोमांटिक और दमदार सॉन्ग लेकर पेश हो चुके हैं। डीजे पर इस गाने की धूम देखने को मिल सकती है। एक्टर के फैंस ने म्यूजिक वीडियो की सराहना करते हुए बेहतरीन कमेंट्स भी किए हैं।
