Khesari Lal Yadav On Bihar Train: छठ पूजा और दिवाली बिहार और पूर्वांचल के लिए सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं का महापर्व है। इस मौके पर लाखों प्रवासी मजदूर और छात्र देशभर के अलग-अलग हिस्सों से अपने घर लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे हर साल कई स्पेशल ट्रेनें चलता है, ताकि लोगों को घर पहुंचने में आसानी हो सके। इस बार भी इन त्योहारों के आने से पहले ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि बिहार को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस और चार नई अमृत भारत ट्रेनें मिलेंगी।
इसके अलावा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी ऐलान किया गया। हालांकि, सरकार की यह घोषणा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को कुछ खास पसंद नहीं आई है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए सरकार पर हमला बोला है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इसे लेकर क्या कहा है।
क्यों भड़के खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि बिहार के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा। छठ-दिवाली के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “फिर बोलेगा लोग की खेसरिया बहुत बोल रहा हैं। ढोल पीटने से पहले ये सोच लेते की बिहार से कितने लोगों को दूसरे राज्यों में काम करने जाना पड़ता हैं। पूछियेगा अपने रिश्तेदार से की कन्फर्म टिकट भी मिला या नहीं इतना के बाद? सेमीकंडक्टर प्लांट दूसरे राज्य में लागता, जबकि अमृत भारत ट्रेन बिहार के लिए, ठीक हैं।”
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार, 20 अगस्त को यह घोषणा की थी कि दिवाली और छठ के मौके पर बिहार के लोगों की सुविधा के लिए 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा चार नई अमृत भारत ट्रेनें भी शुरू होंगी।
भोजपुरी एक्टर समर सिंह के घर गूंजी किलकारियां, देसी स्टार ने दिखाई बेटे की पहली झलक