लॉकडाउन के बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) रिलीज किया जा चुका है। खेसारी लाल के इस नए गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर अपलोड किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना संकट को देखते हुए देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में म्यूजिक इंडस्ट्री अपने श्रोताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म लगातार गाने रिलीज कर रहे हैं। बात करें खेसारी लाल की तो लॉकडाउन में अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। रिलीज हुए इस गाने का बोल है- सजी ना सेज। यह एक भोजपुरी चइता है।

गाने की बात करें तो खेसारी लाल ने खुद ही इसमें अपनी आवाज दी है। गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं वहीं संगीत लॉर्ड जी का दिया हुआ है। बता दें इस गाने का अभी ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया गया है। इस गाने का वीडियो वर्जन कब के रिलीज की कोई सूचना अभी नहीं है। फिलहाल इस ऑडियो गाने ने भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि खेसारी लाल (Khesari Lal) लॉकडाउन की वजह से अपने मुंबई के घर में परिवार संग वक्त गुजार रहे हैं। खेसारी लाल की इस वजह से फिल्में जरूर अटकी हैं लेकिन उनके भोजपुरी गाने इंटरनेट लगातार रिलीज हो रहे हैं और धूम भी मचा रहे हैं। हाल ही में खेसारी लाल का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Songs) ‘जान बांध के आजइह ओढ़निया’ रिलीज हुआ है जिसे भोजपुरी श्रोता काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को यादव राज ने लिखे हैं जबकि संगती लॉर्ड जी का ही दिया हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ पहली बार भोजपुरी सिंगर अमृता दीक्षिता ने डुएट किया है।

इसके अलावा समर सिंह और भोजपुरी के इंटरनेट सेंसेशन सिंगर बने रितेश पांडे भी अपना एक गाना रिलीज कर चुके हैं। गाने के बोल हैं- ट्रेक्टर में चलो गोरी हवा लगेगा। रितेश पांडे के इस धोबी गीत को 4 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। बात करें खेसारी की तो हाल ही में लभर से शादी गाने को भी लोग काफी पसंद किए थे। इस बीच उनका एक और गाना ‘मलगजरी रे’भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।