इस समय भोजपुरी में अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyaka) एक डिमांडिग गायिका बन चुकी हैं। होली (Holi 2020) के त्योहार में फैंस को झूमाने के लिए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अंतरा सिंह प्रियंका का एक जबरदस्त होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song) यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने के बोल हैं- ‘दोसरा के माल बानी हो’। गाने के बोल कुंदन पंडित ने लिखे हैं। संगीत शंकर सिंह का दिया हुआ है। खेसारा-अंतरा के इस वीडियो सॉन्ग को नरेंद्र सिंह ने निर्देशित किया हैा। 

बता दें अंतरा सिंह का नाम उन गायिकाओं में शुमार है जिनपर अश्लील गाने गाने के कई आरोप लग चुके हैं। अपनी अलग आवाज के कारण अंतरा सिंह को हर भोजपुरी म्यूजिक निर्देशक एप्रोच कर रहे हैं। खेसारी लाल के साथ अंतरा सिंह प्रियंका अब तक कई गाने गा चुकी हैं। सभी गाने ब्लॉक बस्टर साबित हुए हैं। होली को लेकर जिन गानों में यह सिंगर जोड़ी हिट हुई उनमें, ‘लहंगा लखनऊवा’, ‘दोसरा के माल बानी’, ‘लहंगा में होल हो जाई’ जैसे सॉन्ग शामिल हैं।

इन गानों के बीच ‘दोसरा के माल बानी हो’ होली सॉन्ग को भी भोजपुरी श्रोता काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता काफी ज्यादे है। यही कारण है कि वह फिल्मों में गाने के साथ ही लाइव कंसर्ट भी काफी करते हैं। हाल के दिनों में खेसारी का गोरखपुर फेस्टिवल में दिया परफॉर्मेंस काफी वायरल हुआ था।

खेसारी लाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही मेहंदी लगा के रखना 3 फिल्म रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है जिसमें ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे संग खेसारी लाल की केमिस्ट्री देखी गई। यह गाना फिलहाल इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। ‘लगा के वैसलीन’ नाम के इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। रजनीश ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। फ्रेंचाइज का पहला पार्ट ब्लॉक बस्टर साबित हुआ था जिसमें लीड रोल में काजल राघवानी नजर आईं थीं।