Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गानों का इस समय काफी क्रेज चल रहा है। उनका हर गाना रिलीज होते ही इंटनेट पर छा जाता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का नया गाना यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। खेसारी का भोजपुरी गाना ‘भतार बेचे अंडा’ हाल ही में रिलीज हुआ है। रिलीज के कुछ ही घंटोंं में इसपर लाखों के व्यूज आ चुके थे। लोग इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। गाने के पोस्टर में अभिनेत्री काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं।
खेसारी लाल यादव के इस गाने का हमार भोजपुरी ने शेयर किया है। गाने को रिकॉर्ड टी-सीरीज जैसे म्यूजिक कंपनी ने किया है। इस गाने को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने पर अपनी पसंद जताई है। खेसारी के इस नए गाने की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में खेसारी को यहां तक कह रहे हैं कि वह हिंदी में भी कुछ नया गाना लेकर आएं। लोग इस गाने को सुपरहिट बता रहे हैं।
बता दें कि इस गाने को आजाद सिंह, श्याम देहाती और अजीत हलचल ने लिखा है। गाने में आशीष वर्मा ने म्यूजिक दिया है। वहीं खेसारी लाल ने खुद इस अपने सुरों से सजाया है। खेसारी लाल यादव फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म खेसारी की अन्य फिल्मों से काफी अलग बताई जा रही है। वहीं उनका किरदार भी इस फिल्म में अलग देखने को मिलेगा। लोग काफी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में काजल राघवानी ने भी साथ में काम किया है। खेसारी और काजल की बड़े परदे पर केमेस्ट्री लोगों को काफी आकर्षित करती है। यही कारण है कि दोनों ने साथ में काफी हिट फिल्में दी हैं।