जब लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हैं उनके मनोरंजन के लिए म्यूजिक कंपनियां लगातार नए गाने रिलीज कर रही हैं। बात करें भोजपुरी की तो इस बीच खेसारी लाल (Khesari lal) के बहुत से गाने रिलीज किए गए जिसे खूब पसंद किया गया। इस बीच खेसारी लाल का और भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है जिसे 12 लाख लोग देख चुके हैं।
कई हिट फिल्में देने वाले खेसारी लाल भोजपुरी गानों (Bhojpuri Song) के लिए भी जाने जाते हैं। फैंस खेसारी लाल के गाने इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि उनके गाने काफी एंटरटेनिंग और डांस से भरपूर होते हैं। वहीं खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी की जोड़ी गाने में चार चांद लगा देती हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के एक जबरदस्त ऐक्टर माने जाते हैं।
वायरल हो रहे गाने की बात करें तो इसे खेसारी लाल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के बोल हैं-कसाईल बा कमरिया सड़िया से (Kasail Ba Kamriya Sadiya Se)। इस गाने को 12 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी श्रोताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों कादिल जीत लिया। खेसारी लाल यादव को उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।
लॉकडाउन में खेसारी लाल के ये गाने हो चुके हैं रिलीज
बता दें लॉकडाउन के दौरान खेसारी लाल के अब तक आधा दर्जन से अधिक गाने रिलीज हो चुके हैं जिनमें- ‘दिल के केवाड़ी’, ‘ए पियवा दियवा बुतावा’,’कसाईल बा कमरिया सड़िया से’,’टाइम पास’,’कमर लोड सही ना’,’केस हाई कोर्ट में जाई’, ‘हाई हील के सैंडिल’,’जवानी के आग हS टेंकर से ना बुती’, जैसे खेसारी लाल के नए भोजपुरी गाने शामिल हैं।