खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों की केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी रहती है। यही वजह है कि देशभर में स्टेज परफॉर्मेंस के लिए भी दोनों साथ ही पहुंचते हैं। ऐसा ही एक बार हुआ। खेसारी और काजल राघवानी साथ में शो करने गए थे लेकिन क्षमता से अधिक भीड़ की वजह से हंगामा खड़ा हो गया था और बीच में ही प्रोग्राम बंद करना पड़ गया था।
दरअसल साल 2017 में खेसारी लाल और काजल राघवानी की सुपरहिट फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ रिलीज हुई थी। इसी फिल्म का प्रोमोशन करने खेसारी लाल-काजल राघवानी पहुंचे थे। खेसारी-काजल संग भोजपुरी की एक और जोड़ी पहुंची थी। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की। इसी दौरान फिल्म के ही एक गाने- सरसो के सगिया पर खेसारी लाल और काजल राघवानी डांस कर रहे होते हैं तभी दर्शक हंगामा कर देते हैं।
शो को एन्जॉय करने पहुंचे भोजपुरिया फैंस मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर खड़े हो जाते हैं और भगदड़ जैसा माहौल तैयार कर देते हैं। ऐसा देख बीच में ही खेसारी-काजल का डांस रोक दिया जाता है। निरहुआ, खेसारी सहित शो के संयोजक लोगों से शांति से देखने की अपील करते हैं। काफी कोशिशों के बाद लोगों को शांत कराने में संयोजक सफल होते हैं।
बता दें कुछ देर बाद काजल राघवानी जो साड़ी पहनकर डांस कर रही थीं, जींस और टी-शर्ट में स्टेज पर लौटती हैं और दोबार उसी गाने पर खेसारी लाल के साथ उनका डांस परफॉर्मेंस होता है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं सरसो के सगिया गाने की बात करें तो इस गाने को 165 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
गौरतलब है कि सरसों के सगिया गाना साल 2017 में आई फिल्म मेहंदी लगा के रखना फिल्म का है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने अभिनय भी किया था। खेसारी के साथ काजल राघवानी और रितु सिंह मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को डायरेक्ट किया खा रजनीश मिश्रा ने। सरसों के सगिया के संगीतकार थे मधुकर आनंद और बोल लिखे थे प्यारे लाल यादव ने।