खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरिया दर्शकों और भोजपुरी गाने सुनने वालों के बीच काफी लोकप्रियता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके कई गानों के व्यूज करोड़ो के पार चले गए हैं। ऐसा ही उनका एक गाना है- सज के संवर के। इस गाने की यूट्यूब पर धमक इतनी है कि इसको अब तक 27 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
साल 2017 के दिसंबर महीने में यूट्यूब चैनल ‘वेव म्यूजिक भोजपुरी’ पर रिलीज होने के बाद से ही इस गाने की पैठ भोजपुरिया दर्शकों के बीच बराबर बनी हुई है। रिलीज के करीब तीन साल बात भी यह गाना यूट्यूब पर अपनी धमक बनाए हुए है। इस गाने के वायरल होने के पीछे की एक वजह ये भी रही है कि इस गाने में खेसारी और काजल राघवानी की केमिस्ट्री और गोनों से जुदा है। गाने को बेहत तरीके से फिल्माया भी गया है।
बात करें इसके बोल की तो इसे आजाद सिंह ने लिखा है। वहीं खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाने में अपनी आवाज दी है। गाने को संगीत से पिरोने का काम मधुकर आनंद ने किया है। बता दें कि आजाद सिंह उन गीतकारों में शामिल किए जाते हैं जिनके कई गाने करोड़े के व्यूज में शामिल हुए हैं। खेसारी के कई गाने हिट कराने में आजाद सिंह का भी योगदान रहा है। वहीं मधुकर आनंद ने खेसारी के लिए कई बेहतरीन संगीत से सजाया गाना बनाया है।
गौरतलब है कि गायकी के रूप में खेसारी लाल की पहली एल्बम ‘मलाई भेटाई मेला में’ रिलीज़ हुई थी। इसके बाद साल 2012 की फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ में उनके अभिनय ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई पहचान दी। खेसारी लाल भोजपुरी के उन सुपरस्टार्स में शामिल हैं जिनकी फिल्मों से लेकर गाने तक इंटरनेट पर अपनी एक अलग धमक बनाए हुए हैं। उनका कोई भी गाना इंटरनेट पर अपलोड होते ही कुछ ही घंटों में कई लाखों में व्यूज इकट्ठा कर लेते हैं।