Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani: बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी गानों का लोगों के बीच काफी क्रेज है। अब बॉलीवुड स्टार्स की तरह भोजपुरी स्टार्स भी देश में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यही कारण है कि पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और अक्षरा सिंह के वीडियोज कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल को उनके स्टारडम का काफी फायदा मिलता है। यही कारण है कि उनके सभी गाने फैंस हिट करा देते हैं।
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के डांस वीडियो को यू-ट्यूब चैनल वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी ने शेयर किया है। गाने को अबतक 16,653,41 बार देखा जा चुका है। वहीं 43 हजार से भी ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है जबकि कमेंट्स की संख्या हजारों में है। काजल और खेसारी के बीच की केमेस्ट्री को लेकर लोगों ने कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- खेसारी भईया आपका गाना देखकर आज का दिन बन गया। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- काजल और खेसारी भईया की जोड़ी शानदार है। जय हो दबंग स्टार।
ये शानदार भोजपुरी गाना खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म ‘संघर्ष’ का है। इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए। लेकिन इस फिल्म के सभी गानों में ‘जबले जागल बानी’ काफी हिट रहा। इस गाने को अब तक 110 मिलियन बार देखा जा चुका है। बता दें कि खेसारी की ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। यहां देखें इस गाने का वीडियो-