Bhojpuri Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani)  बड़े परदे पर लगातार साथ दिख रहे हैं। यह जोड़ी भोजपुरी फैंस के बीच इतनी लोकप्रिय है कि ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि लाइव शो में भी दोनों को साथ ही देखना चाहते हैं। हाल में पटना के कोठवा में आयोजित एक लाइव कंसर्ट में दोनों साथ नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें खेसारी काजर के आंखों में आंखें डाल रोमांटिक सॉन्ग गाते हैं।

खेसारी स्टेज पर सिंगर प्रियंका सिंह नाम लेते हैं जो बैक स्टेज होती हैं। उनका परिचय देते हुए कहते हैं, प्रियंका सिंह बहुत दूर से आई हैं। उनका एक गाना- छलकता हमरो जवनिया ये राजा बड़ा हिट हुआ था। खेसारी इस गाने को गाते भी हैं। खेसारी आगे कहते हैं कि इस गाने की हीरोइन काजल राघवानी भी आई हैं जिन्होंने परफॉर्म किया था।

मंच पर काजल राघवानी की एंट्री होती है जिस पर वहां मौजूद दर्शक जोर से हूटिंग करते हैं। काजल राघवानी जैसे ही मंच पर आती हैं खेसारी उनकी आंखों में आंखें डाल एक रोमांटिक कम दर्दभरा गाना गाते हैं। वह गाना होता है, प्यार नइखे लिखल हाथ के लकीर में…। खेसारी काजल के चेहरे से नजर ही नहीं हटाते हैं। खेसारी के इस अंदाज को लोग खूब एन्जॉय करते हैं।

खेसारी काजल को लेकर आगे कहते हैं कि ये बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं। और एक अच्छी दोस्त भी। एक गुजराती होते हुए भी हमारी भाषा और लोगों के लिए इतना प्यार दिया है। खेसारी फिर माइक काजल को पकड़ाते हुए लोगों के लिए दो शब्द कहने के लिए कहते हैं। काजल फिर दर्शकों से मुखातिब होती हैं और भोजपुरी में बोलती हैं- का हाल बा। एक्ट्रेस के इस बात पर लोग जोर से चिल्लाने लगते हैं। वहीं काजल के साथ मस्ती करते हुए खेसारी कहते हैं, अब बैठ जाइए, जितना (पैसा) ली हैं उतना आपने काम कर दिया है।