Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) कलर्स पर प्रसारित रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10) में नजर आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस के पुराने गाने (Bhojpuri Song) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस गाने में रानी के साथ भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
खेसारी लाल और रानी का ये एक गाना भोजपुरी श्रोताओं को खूब पसंद आ रहा है जिसमें काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जगह रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने जगह ले ली है। यानी ऑन स्क्रीन खेसारी के साथ कई ब्लॉक बस्टर फिल्म दे चुकीं काजल राघवानी के बजाय रानी चटर्जी दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आ रही हैं। रानी के साथ खेसारी की केमेस्ट्री भी उतनी ही उर्जावान लग रही है जितनी काजल के साथ नजर आती है।
वायरल हो रहे गाने के बोल हैं- पातर पातर पियवा के (Paatar Paatar Piyawa Ke)। इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल के साथ मशहूर भोजपुरी गायिका कल्पना ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा है। वहीं इसको सुरों से सजाया है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने।
बता देंं वायरल हो रहा यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रानी और खेसारी के रोमांटिक फिल्म ‘जानम’ का है। यह फिल्म साल 2015 में आई थी लेकिन इस गाने को एक साल बाद यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। 4 साल बाद भी रानी चटर्जी और खेसारी लाल की केमिस्ट्री लोगों पर जादू की हुई है। इस लोकप्रिय गाने को हमार भोजपुरिया नाम के यूट्यूब चैनल पर साल 2016 में अपलोड किया गया था जिसे अब तक 53,322,117 लोग देख चुके हैं।