Senhora Mein Sinoorwa Karwa Chauth Bhojpuri Songs: नवरात्रि और दशहरा का त्योहार खत्म हो गया है। अब सुहागिन महिलाएं बड़ी बेसब्री के साथ करवा चौथ का इंतजार कर रही हैं, जो इस साल 10 अक्टूबर को आने वाला है। ये दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए पूरे दिन व्रत रखती हैं और फिर शाम को पूजा-पाठ करने के बाद रात को चांद देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं।
बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में भी हर पर्व के लिए खास गाने और गीत बनाए गए हैं। ऐसे में करवा चौथ पर कोई गाना न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। इन दिनों यूट्यूब पर भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का गाना ‘सिंहोरवा में सेनुरवा’ काफी वायरल हो रहा है, जिसे लोग भी बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।
प्रियंका सिंह ने दी गाने को आवाज
‘सिंहोरवा में सेनुरवा’ भोजपुरी करवा चौथ गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है और यह ‘शंकर’ मूवी का सॉन्ग है। गाने में यश कुमार और निधि झा की ऑन स्क्रीन जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आई। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसे म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इसके अलावा इस डायरेक्ट सूरज गिरी ने किया है।
गाने में देखने को मिलता है कि पत्नी करवा चौथ वाले दिन सज-धज के तैयार होती है और हाथ में पूजा की थाली लिए अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। ‘सिंहोरवा में सेनुरवा’ गाने को सुनने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि इस गाने का कोई जवाब नहीं। वहीं, कुछ लोगों ने प्रियंका के आवाज की तारीफ की है। ऐसे में इस गाने को इस करवाचौथ अपनी प्लेलिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
यहां देखें गाना-