Bhojpuri Songs On Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए किसी पर्व से कम नहीं है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद अपना व्रत तोड़ती हैं। इस साल यह व्रत 10 अक्टूबर को आने वाला है। प्यार और खुशियों से भरे इस त्योहार को हिंदी, साउथ और कई भोजपुरी फिल्मों में भी बखूबी दिखाया गया है। यहां तक कि इस पर कई गाने और गीत भी बने हैं, जिसे महिलाएं इस दिन सुनना काफी पसंद करती हैं। फिलहाल इस व्रत को आने में अभी समय है, लेकिन इससे जुड़े गानों को लोग अभी से यूट्यूब पर सर्च करने लग गए हैं।

ऐसे में चलिए आपको भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज के एक गाने ‘चांद और पिया दोनों साथ’ से रूबरू कराते हैं, जिसे साल 2021 में KG Films नाम के एक चैनल पर शेयर किया गया और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया। अब यह गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है और इसे अभी तक 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Nomination: ‘बिग बॉस’ ने पलटा पूरा खेल, घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट्स

शिल्पी राज ने दी आवाज

‘चांद और पिया दोनों साथ’ गीत को साल 2021 में करवा चौथ के मौके पर ही रिलीज गया था और उस समय भी लोगों ने इसे काफी पसंद किया। अब एक बार फिर यह चर्चा में आ गया है। इस गाने के लिरिक्स अर्जुन अजनबी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाने में महिला सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं और कहती हैं कि उसका कुंवारी में सपना था कि वह चांद और अपने पिया को एक साथ देखना चाहती थी, जो अब सच हो रहा है।

बता दें कि शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। उनके गाए हुए गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। फिर चाहें वह कोई फिल्मी सॉन्ग हो या त्योहारों पर बने स्पेशल गीत। वहीं, अगर आप करवा चौथ से जुड़े और गाने सुनना चाहते हैं, तो शालिनी दुबे और श्रेया दुबे का गाना ‘करवा चौथ की रात’ भी सुन सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें