भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी को फैंस से खूब प्यार मिलता है। लोग उनकी खूबसूरती और अदाकारी के कायल हैं। सोशल मीडिया पर भी काजल काफी एक्टिव रहती हैं। मूल रूप से काजल गुजरात की रहने वाली हैं। भोजपुरी फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेसिस में शुमार काजल राघवानी ने एक्टिंग की शुरुआत महज 11 साल की उम्र कर दी थी। उनकी मां ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि काजल का भोजपुरी फिल्मों में आना महज एक संयोग था। साल 2011 में विपुल शाह के बुलावे पर काजल मुंबई एक फोटोशूट के लिए पहुंची थी, जहां उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्म डायरेक्ट अजय कुमार ओझा से हुई।
वहां अजय कुमार ओझा को काजल पसंद आई और उन्होंने अपनी भोजपुरी फिल्म ‘सुगना’ से उन्हें लॉन्च किया। इसके बाद 2013 में आदित्य ओझा के साथ उनकी फिल्म ‘रिहाई’ आई। दोनों फिल्मों के बाद काजल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो देखते ही देखते भोजपुरी सिनेमा की स्टार बन गईं। काजल राघवानी का नाम सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी जुड़ता रहा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण ये भी है कि इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार भोजपुरी सिनेमा की 33 फिल्मों में काम कर चुकीं काजल राघवानी ने 17 फिल्में खेसारी लाल यादव के साथ ही की हैं। इतना ही नहीं उनकी पिछली दस में से 9 फिल्में खेसारी लाल यादव के साथ थीं।
यही एक बड़ा कारण कि उनका नाम अक्सर खेसारी लाल के साथ जोड़ा जाता रहा है। लेकिन खेसारी लाल यादव पहले से शादी शुदा हैं, उनकी पत्नि का नाम चंदा है। गौरतलब है कि साल 2017 में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ सुपरहिट साबित हुई थी। जिसके बाद इन दोनों को फिल्मों में साथ लेने के लिए प्रोड्यूसर्स की लाइन लग गई।
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान काजल ने बताया था, कि वो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उन्हें सलमान खान जैसा पति चाहिए, सलमान उनके पहले क्रश हैं।’ उन्होंने बताया था ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ में सलमान का उन्हें शर्मीले प्रेम वाला किरदार काफी क्यूट लगा था। मुझे बस उनके जैसे ही हंसबैंड चाहिए।