Bhojpuri Video Song: होली (Holi) का त्योहार आने में कुछ ही वक्त शेष है ऐसे में दर्शकों में होली के गीतों की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। ऐसे में दर्शकों को सरप्राइज देते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ से हाल ही में निशा दुबे का होली सॉन्ग लॉन्च किया गया है। इस गाने के यूट्यूब पर रिलीज होते ही लोगों ने इसे काफी पसंद किया और हजारों की संख्या में गाने को सुना। भोजपुरी गानों की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते ही ये सॉन्ग दर्शकों के लिए काफी खास है।
निशा दुबे के इस नये गाने के बोल हैं ‘होली खेले अईनी ससुरारी’ (Holi Khele Ayini Sasurari )। 3 मिनट 28 सेकंड के इस गाने के बोल काफी जबरदस्त हैं। इस गाने में निशा दुबे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं और जमकर डांस भी कर रही हैं। निशा के इस लुक को देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाए।
इस गाने को रिकॉर्ड भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर लॉन्य किया गया है। गाने में परफॉर्म करने के साथ ही खुद इस गाने को निशा दुबे ने ही गाया है। इसका म्यूजिक राजा भट्टाचार्या ने दिया है। लिरिक्स सोनू सरगम के हैं। गाना 24 फरवरी को रिलीज किया गया है जिसे अब तक काफी लोगों ने पसंद किया है।
‘किस्मत पर ना जोर केहू के’ गाने से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली निशा दुबे इस गाने में होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि होली के त्योहार पर भोजपुरी गानों की बढ़ती डिमांड के चलते आम्रपाली दुबे ने भी 23 फरवरी को होली सॉन्ग रिलीज किया था। इस सॉन्ग का नाम था ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ (Holiya Me Lage Badi Dar)। इस सॉन्ग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया और अब तक इस गाने को यूट्यूब पर ही लाखों लोग सुन चुके हैं।