Bhojpuri Actor: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ (Nirahua) केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर अक्सर कुछ बातें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर केंद्र सरकार के कुछ आंकड़ें दिए जिसर यूजर्स काफी भड़क गए और एक्टर को ट्रोल करने लगे। दरअसल निरहुआ ने विदेशी निवेशकों का एक आंकड़ा शेयर किया है जिसमें यह बताया गया है कि विदेशी निवेशकों के लिए भारत पहली पसंद है।
इस तस्वीर में यह भी आंकड़ा दिया गया है कि अप्रैल-जून तिमाही में एफडीआई 28 प्रतिशत से बढ़कर 16.33 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इसके साथ ही उन देशों की लिस्ट भी छपी है जो भारत में निवेश किए हैं। इनमें सिंगापुर सबसे ऊपर है वहीं मॉरिशस, अमेरिका, नीदरलैंड, जापान जैसे देश भी हैं। दिनेश लाल यादव ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- नमो अगेन, मोदी मिशन 2024।
निरहुआ को इतना लिखना था कि यूजर्स उनपर काफी भड़क गए और ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- लगे हाथों GDP, आर्थिक विकास और बेरोजगारी के भी आंकड़ें दिखा दे भाई। एक और यूजर ने भी निरहुआ को घेरते हुए लिखा, अरे भैया इससे भी बुरे दिन लाने हैं क्या। जब इतने निवेश के बाद भी देश की आर्थिक स्थिति संकट में है। एक ने लिखा- फिर जीडीपी कैसे कम हो गई। एक फैंस ने यहां तक लिखा, दिनेश भैया मैं आप की बहुत कद्र करता था पर आप देश के हालात से शायद अंजान हैं।
वहीं एक और यूजर ने निरहुआ के ऐसे आंकड़ें देने पर तंज कसा- आप शायद पागल हो गए हैं दिनेश। बहुत बुरा हाल है। मतलब देश का पैसा तो गायब ही है और ऊपर से कर्ज का पैसा भी गायब। बताने के लिए शुक्रिया।
एक यूजर ने लिखा यहां जीडीपी घटा रहे हो और एफडीआई की पड़ी है। एक और ने लिखा- लगे हाथ जीडीपी पर भी बोल दो। वहीं देश में बेरोजगारी की याद दिलाते हुए एक ने लिखा- देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। इनको बस बाहर वाले दिखाई देते हैं। फिर ये जीडीपी घट कैसे रहा है 5 पर्सेंट तक।
