Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 2025 का त्योहार आने वाला है। लोग बप्पा की भक्ति में अभी से लीन हो गए हैं और तमाम तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसे में भोजपुरी में भी एक के बाद एक भक्ति गाने रिलीज हो रहे हैं। इस खास मौके से पहले अक्षरा सिंह के गणपति भजन ने सुबह-सुबह का माहौल एकदम ही भक्तिमय कर दिया है। भक्ति रस से डूबा हुआ गाना यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस गणेश चतुर्थी बप्पा के स्वागत के लिए अक्षरा सिंह के गणपति भजन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। ये गाना भक्ति भाव से भरा है, जो यकीनन हर किसी के दिल को छू लेने वाला है।
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का गणपति भजन ‘आओ प्रथम सरकार’ गणेश चतुर्थी के मौके पर चर्चा में आया है। वैसे तो उनका ये गाना पुराना है, जिसे एक साल पहले रिलीज किया गया था। अक्षरा सिंह का भक्ति गाना अलग-अलग यूट्यूब चैनल्स से रिलीज किया गया है, जहां पर इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। उनका गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस भजन के ज़रिए अक्षरा सिंह ने अपने सुरों से भक्ति और श्रद्धा का ऐसा संगम तैयार किया है, जिसे सुनकर भक्त गणपति बप्पा की भक्ति में डूब जाते हैं।
गाने में अक्षरा सिंह की आवाज़ बेहद मधुर और प्रभावशाली है। उनके भावपूर्ण गायिकी और सधे हुए सुरों ने गाने को और भी खास बना दिया है। भजन के बोल सीधे-सीधे भक्तों के दिल को छू जाते हैं और गणपति के स्वागत की खुशी मन में जगाते हैं। गाने के वीडियो में भी भक्ति और आस्था का सुंदर मेल दिखता है। पारंपरिक लुक में अक्षरा सिंह भक्ति भाव से ओत-प्रोत दिखाई देती हैं। रंग-बिरंगी सजावट और गणपति बप्पा की भव्य झलक वीडियो को और आकर्षक बनाती है।
अक्षरा सिंह के फैंस को पसंद आया गणपति भजन
अक्षरा सिंह के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर इसे बार-बार देखा जा रहा है। कमेंट बॉक्स में दर्शक अक्षरा सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और भजन को गणेश चतुर्थी का परफेक्ट तोहफ़ा बता रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह पहले ही अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। अब ‘आओ प्रथम सरकार’ से उन्होंने साबित कर दिया है कि भक्ति गीतों में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का स्वागत भक्ति भाव से करना चाहते हैं, तो अक्षरा सिंह का ये भजन आपके लिए एकदम परफेक्ट च्वॉइस हो सकता है। ‘गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा’, खेसारी लाल के भोजपुरी गाने ने मचाई धूम, भक्ति और भोजपुरी का है संगम